हिरासत में लिये गये आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई गौ तस्करी / गौकशी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्यामपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा संख्या 29/2026 उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम में वांछित चल रहे दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

दोनों आरोपियों को चिड़ियापुर निर्माणाधीन पुल के पास अंडरपास से हिरासत में लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिनांक 05.03.2026 की शाम को गैण्डीखाता से लाहड़पुर की ओर वन डिपो के पास सड़क से लगभग 300 मीटर जंगल के भीतर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर गौकशी की घटना को अंजाम दिया था।आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल TVS Sports (UP20CM8455) बरामद की गई।आरोपियों के विरुध्द अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

*नाम पता आरोपित*1. नाजिम पुत्र मौ. शमीम निवासी ग्राम पूरनपुर गढ़ी, थाना नजीबाबाद, जिला बिजनौर (उ0प्र0),2. मेहरूद्दीन पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम पूरनपुर गढ़ी, थाना नजीबाबाद, जिला बिजनौर (उ0प्र0),*बरामदगी*मोटरसाइकिल TVS Sports (UP20CM8455)*नाजिम का आपराधिक इतिहास*1 मु0अ0सं0 144/2019 धारा 25 आयुध अधिनियम, कोतवाली नजीबाबाद, जिला बिजनौर (उ0प्र0)

*पुलिस टीम*

1. उ0नि0 नवीन चौहान

2. अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड़

3. का0 राहुल देव

4. का0 विनित कुमार

5. का0 सुनील कुमार

6. का0 संदीप सिंह पुंडीर

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *