पोखड़ा में घर की चौखट में खाना खा रही एक चार साल की बालिका को गुलदार ने निवाला बना लिया बालिका का क्षत-विक्षप्त सब घर से दो किमी दूर मिला ग्राम प्रधान गडरी (कोला गाड़) रशिम देवी ने बताया की उनकी ग्रामसभा के भतकोट गांव निवासी हरेंद्र सिंह की चार वर्षीया बेटी द्रष्टि शाम आठ बजे के घर की चौखट के पास बैठकर खाना खा रही थी
बगल में ही उसकी 10 वर्षीया बड़ी बहन और दादी भी खाना खा रहे थे इस दौरान घात लगाए गुलदार ने द्रष्टि को घर की चौखट से खींचकर ले गया द्रष्टि और परिजनों के चिल्लाने पर ग्रामीण इक्ट्ठा हुए मासूम द्रष्टि की खोजबीन की गई
बृहस्पतिवार शाम काफी प्रयासों के बाद घर से दो किमी दूर बालिका का क्षत विक्षप्त शव मिला सूचना पर रात में ही रेज़र पोखड़ा नक्षत्र शाह मयटीम और सतपुली पुलिस मौके पर पहुंची ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए वनकर्मियो और पुलिस के सामने जमकर हंगामा काटा वे जिलाधिकारी और डीएफओ को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव न उठाने की मांग कर रहे थे
शुक्रवार सुबह उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल रेखा आर्य और डीएफओ महातिम यादव मौके पर पहुंचे घर के पास ही पोस्टमार्टम कर बालिका का शव परिजनों को सौंप दिया गया