
हरिद्वार प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों ने धूमधाम और हर्षोल्लाष के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलान समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ,प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मद्र चौधरी , महामंत्री दीपक मिश्रा , वरिष्ठ पत्रकार डॉ शिवशंकर जैस्वाल ने डीप प्रज्वलित कर किया।


जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यकम में शामिल हो सभी को होली की शुभकामनाये दी। कार्यक्रम में में हरिद्वार सांसद त्रिवेन्दर रावत , नगर विधायक मदन कौशिक , कॉंग्रेस नेता महेश प्रताप राणा , औपी चौहान भी होली मिलन समारोह में शामिल हुए और होली की शुभकामनाये दी। इस कार्यक्रम के दौरान होली से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए, जिनमे शांतिकुंज के कलाकारों ने भजन की प्रस्तुति दी।