मध्य पूर्व में जारी तनावपूर्ण संघर्ष के बीच अमेरिका, ईरान और इजरायल ने दो सप्ताह के लिए सीजफायर की घोषणा कर दी है. लेकिन घोर अविश्वास और संदेह के बीच पनपे इस सीजफायर का भविष्य क्या हो सकता है इसके संकेत तुरंत मिलने लगे. ईरान ने भले ही हमले रोक दिए हों लेकिन उसने चेतावनी दी है कि ‘हमारी उंगलियां ट्रिगर पर हैं ईरान में नीतिगत फैसले लेने वाली सबसे बड़ी संस्था राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने चेतावनी दी है “हमारी उंगलियां ट्रिगर पर हैं; दुश्मन की किसी भी गलती का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा
इस बयान से ईरान ने साफ कर दिया है कि अगर इजरायल की ओर से जंग भड़काने वाली कोई भी कार्रवाई होती है तो लड़ाई फिर से छिड़ सकती है दरअसल इजरायल ने सीजफायर के बाद भी लेबनान पर भी हमले जारी रखा है. इजरायल ने साफ कहा है कि लेबनान में हिजबुल्लाह खिलाफ हमले रोके नहीं जाएंगे
इजरायल ने लेबनान में शिया हिज़्बुल्लाह के ख़िलाफ़ अपने ऑपरेशन रोकने से साफ़ इनकार कर दिया, और साफ़-साफ़ कहा कि दो हफ़्ते के सीज़फ़ायर में लेबनान शामिल नहीं है इज़रायल दक्षिणी लेबनान में ज़मीन पर और हिज़्बुल्लाह के दूसरे गढ़ों पर हवाई हमले लगातार कर रहा है, ताकि हिज़्बुल्लाह की इज़रायल के उत्तरी इलाकों पर हमला करने की क्षमता को पूरी तरह से खत्म किया जा सके