देहरादून के बहुचर्चित अर्जुन शर्मा हत्याकांड के सूत्रधारों पर पुलिस क़ानूनी शिकंजा और कसने जा रही है मामले में क़त्ल की साजिश रचने वाली अर्जुन की माँ बीना शर्मा उनके करीबी विनोद उनियाल और डॉ अजय खन्ना दोनों शूटरों पर पुलिस गैंगस्टर एक्ट लगाने जा रही है 11 फरवरी को बदमाशों ने दिनदहाड़े अर्जुन की गोली मारकर हत्या कर दी थी हत्याकांड में मास्टरमाइंड अर्जुन की माँ निकली माँ बेटे के बीच अनबन की वजह करोड़ो का संपति विवाद था
बीते 11 फरवरी को दूँ में अर्जुन शर्मा की परेड ग्राउंड के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने बताया की हत्याकांड में अर्जुन की माँ विनोद उनियाल और डॉ अजय खन्ना अहम किरदार है पुलिस जांच में सामने आया है की अर्जुन की माँ और अन्य आरोपियों से संपत्ति और लेनदेन का विनोद पुराना है
पूर्व में भी इनके पारिवारिक और संपत्ति विवादों को लेकर बसंत विहार थाने में मुक़दमे दर्ज हो चुके है गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए तथ्य जुटाए जा रहे है पुलिस चार्जशीट का सबसे अहम हिस्सा भाड़े के शूटरों पंकज राजीव व विनोद उनियाल के बीच संपर्क को बनाया जा रहा है व्हाट्सप्प चैट रेकी के दौरान खींची गई कार की फोटो और कॉल डिटेल्स को चार्जशीट में शामिल किया जा रहा है ताकि कोर्ट में हत्याररोपियो को बचाव का लुपहोल न मिल सके