हरिद्वार , रविवार पत्रकार एवं जिला प्रेस क्लब द्वारा आयोजित फूलो की होली का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का सुभारम्भ आखाड़ा पीठाधीश्वर राजगुरु आचार्य महामंडलेश्वर , बीजेपी के वरिष्ठ नेता ,पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद त्रिवेन्दर सिंह रावत , पूर्व संसद मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता मदन कौशिक व अन्य संतो द्वारा दीप प्रज्वलन करने से हुआ। कार्यक्रम राकेश वालिया व सारिका प्रधान ,जी के नेतृत्व में सम्पन हुआ।

पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद त्रिवेन्दर सिंह रावत जी ने भी सभी को होली की शुभकामये देते हुए फागुन मॉस के महत्ता बताई। देखे

कार्यक्रम में मुख्या अतिथि गण के रूप में प्रमुख संत व माननीय त्रिवेन्दर सिंह रावत व मदन कौशिक उपस्थित रहे। होली समारोह के अवसर पर गुरु जी व मंत्री महोदय ने अपने अपने विचार जनता के सम्मुख रखे तथा गौ सेवा के लिए सभी को प्रेरित किया। आखाड़ा पीठाधीश्वर राजगुरु आचार्य महामंडलेश्वर जी ने कहा की इस होली के त्यौहार में सभी गंगा जल व फूलो से होली मनाये परन्तु केमिकल वाले रंगो से दूर रहने को कहा ताकि पर्यावरण व ग्लोबल वार्मिंग शुद्ध रहे।थ ही साथ सभी को होली की बधाईया दी व राकेश वालिया जी को होली सम्मेलन के कार्यक्रम में सबको एकत्रित करने के लिए भी धन्यवाद किया। पूर्व संसद मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता मदन कौशिक जी ने भी सभी को होली के शुभकामनाये दी।

शांतिकुंज से आये गायको ने मंत्र व होली संगीत का विशेष परिचय दिया साथ ही हरिद्वार की कौशिक डांस अकेडमी द्वारा बच्चो ने सूंदर प्रस्तुति दी। तथा फूलो द्वारा हर्षोउल्लाष के साथ होली का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed