हरिद्वार कोतवाली नगर क्षेत्र के दूधिया बंध में रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया स्नान करते समय दो युवक गंगा में डूब गए घटना की सुचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया

करीब सवा घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों युवकों के शव गंगा से बरामद कर लिए गए इसके बाद शवों को जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है

पुलिस के अनुसार दोनों मृतक आपस में दोस्त थे और गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे मृतकों की पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी (43) पुत्र राजनाथ त्रिपाठी निवासी राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद और सचिन त्यागी (39) पुत्र जगजीत सिंह त्यागी निवासी राजनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया की दोनों के शव बरामद कर लिए गए है

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!