श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लाहड़पुर में एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर जहर खाने की आशंका जताते हुए सूचना दी मृतक ग्रामीण के भाइयो ने उसकी पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया है पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण सामने आ पाएगा फ़िलहाल पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है जल्द ही मामले का खुलासा किया जा सकता है
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को ग्राम लाहड़पुर निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिक बेटी के साथ कोतवाली श्यामपुर पहुंचकर सूचना दी की उसके पति बबलू (48) रात को किसी बात से नाराज होकर अलग कमरे में सो गए थे सुबह देर तक न उठने पर जब वह कमरे में गई तो पति अचेत अवस्था में पड़े मिले जहर खाने के संकेत मिले और उनकी मौत हो चुकी थी सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया
शव को मोर्चरी में भिजवाते हुए फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए वही मृतक के भाइयो ने आरोप लगाया की बबलू की हत्या उसकी पत्नी ने की है इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण सामने आ पाएगा मामले की जांच की जा रही है जल्द ही पुरे प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा