हरिद्वार : “आस्था का सैलाब ” आज १ फरवरी माघ पूर्णिमा पर हरकी पैड़ी पर श्रदालुओ का सैलाब..

हरिद्वार : आज सुबह से ही माघ पूर्णिमा पर हर की पैड़ी पर श्रदालुओ की भारी भीड़ देखी जा रही है। “मोक्षदायनी गंगा माँ ” में आस्था की डुबकी लगाने के देश भर से लाखो श्रदालु हरिद्वार पहुंचे। श्रदालुओ ने गंगा स्नान कर दीपदान किया। इन श्रदालुओ में विशेषतः हिमाचल प्रदेश , दिल्ली , यूपी , हरियाणा और राजस्थान के श्रदालु शामिल है।
कड़ाके की ठण्ड के बाबजूद ब्रह्ममुहृत से ही हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड , मालवीय घाट ,सुभाष घाट सहित तामम प्रमुख घाटों पर श्रदालुओ का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरी धर्मनगरी में ” हर-हर गंगे ” के जयघोष से गूंज उठी।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार , माघ पूर्णिमा का स्नान अत्यंत पुर्ण्यदायी और समस्त मनोकामनाओ को पूर्ण करने वाला माना जाता है।

पंडित मनोज त्रिपाठी ने इस पर्व की महत्ता बताते हुए कहा की शास्त्रों के अनुसार , माघ मास में सभी देवी -देवता पृथ्वी पर अवतरित होते है और हरिद्वार व प्रयागराज जैसे पवित्र तीर्थो पर स्वम स्नान करते है।
बहार से आये श्रदालुओ का कहना है की गंगा माँ की शीतल जलधारा में स्नान करने से न केवल पापो का नाश होता है बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि और अंततः मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्रदालुओ के हिसाब से प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किये थे ताकि श्रदालु सुगमता से अपनी पूजा -अर्चना सम्पन कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *