उत्तराखंड के क्षेत्र गैरसैण में आज सोमवार विधानसभा बजट सत्र में प्रतिभाग करने से पूर्व उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को विधानसभा परिसर द्वारा गॉर्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया । जिसकी जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक ( डिप्टी एसपी ) अखिलेश कुमार को सौपी गई। वर्तमान काल में अखिलेश कुमार नरेंद्र नगर पुलिस ट्रैंनिंग कॉलेज डिप्टी एसपी के रूप में कार्यरत है।

पुलिस उपाधीक्षक ( डिप्टी एसपी) अखिलेश कुमार एक प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं। वे अकादमिक दृष्टि से उत्कृष्ट हैं और उनके पास कला में चार और विज्ञान में दो, विशेष रूप से कार्बनिक रसायन विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान में छह डिग्रियां हैं। वे वर्ष 2025 की अखिल भारतीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता हैं। वे उत्तराखंड फुटबॉल और क्रिकेट टीम के राज्य स्तरीय खिलाड़ी भी हैं। वे एकमात्र ऐसे डीएसपी हैं , जिन्होंने विभिन्न राज्यों में सभी फोरेंसिक उपकरणों का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वे हैदराबाद स्थित जीईक्यूडी में 45 दिनों तक कार्यरत रहे और चार वर्षों तक कंप्यूटर फोरेंसिक विभाग के प्रभारी रहे।
आज सोमवार बजट सत्र के अवसर पर मुखयमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधान सभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *