हरिद्वार तुलसी चौक स्थित फुटपाथ से दो वर्ष की बच्ची के चोरी होने मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित महज चार घंट के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।
घटना की सुचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस , AHTU और CIU की पांच संयुक्त टीमें गठित कर अभियान चलाया गया। साथ ही जिले के सवेंदनशील स्थानों , सीमावर्ती क्षेत्रों , बस अड्डों व रेलवे स्टेशन पर संदिघ्त गतिविधियों को लेकर अलर्ट जारी किया गया।
मैन्युअल पोलिसिंग व डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर लगातार अभियान चलाते हुए पुलिस टीम ने चोरी की हुई बच्ची को ऋषिकुल चौक के बस स्टॉप के पास लावारिस हालत में बरामद कर लिया है

पुलिस अब तक साक्ष्यो के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। हरिद्वार पुलिस प्रशासन की इस बड़ी सफलता के लिए तथा चार घंटो की भीतर बच्ची को सकुशल बरामद करने की लिए परिजनों ने हाथ जोड़कर धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *