क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत देहरादून से पिथौरगढ़ के लिए जल्द ही उड़ान सेवा शुरू होगी केंद्रीय नगर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय मंत्री को देहरादून से पिथौरगढ़ के बीच उड़ान सेवाओं को मजबूत करने के लिए पत्र लिखा था इसी क्रम में केंद्रीय नगर विमानन मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया है की देहरादून से पिथौरगढ़ के बीच क्षेत्रया संपर्क योजना के तहत उड़ान सेवा के लिए मैसर्स स्काईहॉप एवीएशन प्राइवेट लिमिटेड की और से जरुरी औपचारिकताओ को पूरा किया जा रहा है

इसके बाद कंपनी देहरादून से पिथौरगढ़ के लिए आरसीएस उड़ानों का संचालन किया जाएगा पूर्व में इस रूट पर हवाई सेवा का संचालन कर रही मैसर्स फ्लाईबिंग ने आरसीएस उड़ान का अधिकार स्काईहॉप को सौंपा है केंद्र सरकार देहरादून से पिथौरगढ़ के बीच नियमित विमान सेवाओं के लिए अन्य विमानन कंपनीयों को भी पत्र लिख रही है

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed