आज शनिवार दिनांक 4 अप्रैल : हरिद्वार पुलिस साइबर ठगी के मामलों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में साइबर क्राइम सेल ने एक पीड़िता को ठगी गई पूरी रकम (₹52,300/-) वापस दिलाकर सराहनीय कार्य किया है।
सिडकुल क्षेत्र ग्राम रावली महदूद हरिद्वार निवासी पीड़िता के साथ 2 जनवरी 2026 को ₹52,300 की साइबर ठगी हुई थी। मामले में पीड़िता द्वारा साइबर क्राइम सेल हरिद्वार में ऑनलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी ।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक और साइबर एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया। तकनीकी जांच और लगातार फॉलोअप के चलते पुलिस ने ठगी गई पूरी राशि सफलतापूर्वक वापस दिला दी। धनराशि वापस मिलने पर पीड़िता ने कप्तान समेत हरिद्वार पुलिस का आभार जताया।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।