हरिद्वार : मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढौरा में एक निजी अस्पताल में भर्ती युवती के प्राइवेट पार्ट में डॉ. रिजवान ने डाली उंगली, हंगामे के बाद डॉक्टर हुआ गिरफ्तार…

हरिद्वार जनपद की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढौरा से भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर के पेशे को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर लोकनायक नाम के एक निजी अस्पताल में भर्ती एक विवाहित युवती के प्राइवेट पार्ट में उंगली डालने की घिनौनी हरकत अस्पताल के डॉ.रिजवान के द्वारा की गई है। जिसके बाद युवती ने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। हंगामा बढ़ता देख डॉ.रिजवान और उसका स्टाफ अस्पताल को बंद कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी डॉ. रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार की रात आरोपी डॉक्टर रिजवान को गिरफ्तार भी कर लिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लंढौरा क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी 6 महीने पहले हुई थी। महिला अपने पति के साथ अपने मायके आई थी। 31 जनवरी को युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद लंढौरा स्थित लोकनायक नाम के निजी अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया। आरोप है कि डॉक्टर रिजवान बार-बार युवती का चेकअप करने आ रहा था। इसी दौरान डॉ रिजवान ने युवती के पति को फल लेने के लिए बहार भेज दिया। आरोप है कि इसी दौरान अकेला पाकर डॉ. रिजवान ने युवती के कपड़े ऊपर कर उसके प्राइवेट पार्ट में उंगली डालने की शर्मनाक हरकत की। पति के अस्पताल पहुंचने पर महिला ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जहां पर जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद आरोपी डॉक्टर और उसका स्टाफ अस्पताल को बंद कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पीड़ित परिवार ने मंगलौर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी डॉ. रिजवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *