राजधानी देहरादून एक यादगार संगीतमय संध्या के लिए पूरी तरह तैयार है क्योकि आज डॉ संतिदर सरताज अपने बहुचर्चित हेरिटेज इंडिया टूर 2025-26 के साथ शहर में आ रहे है इससे पहले सरताज ने देर रात दरबार साहिब मे पहुंचकर टेका मत्था प्रसिद्ध गायक गीतकार और कवि सरताज एक मार्च को परेड ग्राउंड में लाइव प्रस्तुति देंगे जो लेय भावना और गीतात्मक गहराई का अनूठा संगम होगा लाइव शो में सरताज अपने लोकप्रिय सूफियाना और लोकगीतों की प्रस्तुति देंगे उनकी गायकी की खासियत भावपूर्ण शब्द गहरी संवेदना और शास्त्रीय संगीत की झलक श्रोताओं को एक अलग ही अनुभव प्रदान करेगी कार्यक्रम को लेकर युवाओ से लेकर सभी संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह है कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतज़ाम किये गए है