डेढ़ वर्ष तक किशोरी शिक्षक की हैवानियत दबाए बैठी रही कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी जनार्धन बिंजोला को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई इसी तरह के दूसरे मामले में भी जनार्धन को 28 फरवरी को सजा सुनाई गयी थी
देहरादून नेहरू कॉलोनी थानाक्षेत्र स्थित जगत जीवन पीठ के शिक्षक जनार्धन बिंजोला को किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले दोषी करार दिया है न्यायालय अपर जिला एव सेशन जज रजनी शुक्ला की पीठ ने दोषी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है
न्यायालय की और से जारी आदेश के अनुसार घटना वर्ष 2019 से 2021 के बीच घटित हुई है इस मामले में पीड़िता की माँ की ने बताया की उनकी 13 वर्षीया बेटी जगत जीवन ज्योति पीठ में पढ़ाई कर रही थी जनार्धन बिंजोला इसके संचालक है इसके साथ ही ओपपर्ण उर्फ़ दोपी संगम भी यहां पर काम करती थी
संस्थान का अपना खुद का हॉस्टल था जिसमे उनकी बेटी रहती थी बेटी के साथ जनार्धन बिंजोला ने कई बार दुष्कर्म किया यह बात उसने तब बताई जब डेढ़ साल बाद 23 जुलाई 2021 को एक अन्य पीड़िता ने संस्थान के संचालक बिंजोला पर दुष्कर्म कर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई यह घटना सामने आने के बाद उन्होंने अपनी बेटी से पूछा की क्या तुम्हारे साथ भी ऐसा हुआ है तो वह सिसकिया भरने लगी और हैवानियत की पूरी कहानी बताई