जून 2025 में उसने यूट्यूब पर एक नई गेमिंग वेबसाइट विनअड्डा का विज्ञापन देखा इसके बाद उसके व्हाट्सप्प नंबर पर कई अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लिंक भेजे गए जिनके जरिये उसे गेम खेलने के लिए प्रेरित किया गया इसके बाद युवक से ठगी हुई ऑनलाइन गेमिंग के जरिये मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक युवक से करीब 1.77 करोड़ रुपये की ठगी हो गई पीड़ित युवक की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया की यह पैसा उसके पिता को मुआवजे में मिला था

पुलिस को दी गई शिकायत में अभिमन्यु (18) पुत्र ओमकार निवासी बेहड़ेकी सैदाबाद, झबरेड़ा, हरिद्वार ने बताया की उसने जनवरी 2025 में प्ले स्टोर से स्पोर्ट्स बाज्जी प्रोबू और ड्रीम 11 नामक गेमिंग एप डाउनलोड कर ऑनलाइन गेम खेलना शुरू किया था इससे उसे गेम खेलने की लत लग गई जून 2025 में उसने यूट्यूब पर एक नई गेमिंग वेबसाइट विनअड्डा का विज्ञापन देखा इसके बाद उसके व्हाट्सएप नंबर पर कई अंतरराष्ट्रीय नंबरो से लिंक भेजे गए जिनके जरिये उसे गेम खेलने के लिए प्रेरित किया गया शुरुआत में कुछ लाभ दिखाकर उसका भरोसा जीत लिया गया आरोपियों के कहने पर उसने जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 के बिच अपने और अपने पिता के विभिन्न बैंक खातों से यूपीआई के माध्यम से कुल एक करोड़ 77 लाख 53 हज़ार 960 रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर कर दी बाद में जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से इंनकार कर दिया साथ ही और रकम डालने का दवाब बनाने लगे पीड़ित का कहना है की आरोपियों ने फ़र्ज़ी गेमिंग एप और वेबसाइट के माध्यम से अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर उससे धोखाधड़ी की है एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया की मामले में साइबर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed