कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है आरोपियों से 1.84 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, 7 मोबाइल फ़ोन, 19 एटीएम कार्ड, 3 पासबुक, चेकबुक और अन्य सामान बरामद किया गया है

किसी व्यक्ति ने एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल को रायवाला क्षेत्र में ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगाने वाले गिरोह की सुचना दी थी जिस पर एसएसपी डोभाल ने सहायक पुलिस अधीक्षक देवव्रत जोशी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए

बुधवार को पुलिस ने हरिपुर कला स्थित शांति भवन में छापा मार कर मौके से ऑनलाइन गेमिंग में सट्टा लगते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया युवकों की पहचान दर्शन जगनानी निवासी सिन्धी कॉलोनी, थाना लालबाग, जनपद बुरहानपुर मप्र, साहिल आहूजा निवासी सिन्धी कॉलोनी, थाना लालबाग, जनपद बुरहानपुर मप्र, सूरज निवासी सतह्रदयराम नगर, थाना हमुमानगंज जनपद भोपाल मप्र, हाल निवासी देवनानी नूरानपुर थाना लालबाग जनपद बूरहानपुर मप्र और हेमंत शर्मा, निवासी नया गांव थाना जावद नीमच मप्र के रूप में हुई सहायक पुलिस अधीक्षक देवव्रत जोशी ने बताया की आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *