गत 30 मार्च को सुबह दो गुटों में आपसी विवाद के बाद जमकर गोलियां चली थी आरोपी युवक दो अलग-अलग कारों में सवार थे इस दौरान दो साथियों के साथ टहलने निकले सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को सीने में गोली लग गई इससे उनकी मौत हो गई थी

राजपुर थानाक्षेत्र में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हत्याकांड में शामिल तीन और आरोपियों को पुलिस बे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया फरार एक आरोपी की तलाश अभी जारी है

गत 30 मार्च को सुबह दो गुटों में आपसी विवाद के बाद जमकर गोलियां चली थी आरोपी युवक दो अलग-अलग कारों में सवार थे वे करीब तीन किलोमीटर तक कार दौड़ाते हुए एक-दूसरे पर फायर करते रहे इस दौरान दो साथियों के साथ टहलने निकले सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को सीने में गोली लग गई इससे उनकी मौत हो गई थी

इसमें दो गुटों के कुल आठ युवकों को आरोपी बनाते हुए हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को तो पहले ही गिरफ्तार कर लिया था फरार चार आरोपियों में से तीन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया

इनमे उत्तर प्रदेश के शामली निवासी आदेश गिरी, हरिद्वार के मंगलौर निवासी समीर चौधरी और उत्तम नगर नई दिल्ली निवासी मोहित अरोड़ा शामिल है तीनो आरोपियों को देहरादून के अलग-अलग इलाको से गिरफ्तार किया गया है एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया की फरार आरोपी की तलाशी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!