कुमाऊनि लोकगीतों के सुविख्यात गायक और सांस्कृतिक कर्मी दीवान कनवाल का बुधवार सुबह निधन हो गया वह करीब 65 वर्ष के थे उनके निधन की खबर से अल्मोड़ा सहित पुरे प्रदेश के सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है
मुख्यालय के खत्याड़ी गांव निवासी दीवान कनवाल जिन्हे लोग स्नेह से ” दीवान दा ” के नाम से जानते थे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे उनके उपचार हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था
हाल ही में उनके ऑपरेशन भी हुआ था उपचार के बाद वह कुछ दिन पहले ही अपने घर लौटे थे लेकिन बुधवार सुबह अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली
दीवान कनवाल अपने पीछे वृद्ध माता दो विवाहित पुत्रो और दो पुत्रियों को छोड़ गए है उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चूका है स्थानिया लोगो के अनुसार उनका अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर बाद बेतालेशवर घाट में किया जाएगा
दीवान कनवाल कुमाऊनी लोकसंगीत की दुनिया का जाना पहचाना नाम थे उनकी मधुर और कणर्प्रिय आवाज ने लंबे समय तक श्रोताओं के दिलो पर राज किया
करीब 35 वर्षो से अधिक समय तक उन्होंने कुमाऊनी लोकसंस्कृति की सेवा की और उनके सांस्कृतिक कार्यकर्मो में सक्रिय भागीदारी निभाई उनके निधन से कुमाउनी लोकसंगीत को अपूरणीय क्षति पहुंची है