रुड़की के रहीमपुर फाटक के पास देर शाम किशनपुर जमालपुर गांव के युगल ने ट्रेन के आगे कूद गया। जिसमें युवक (30) की मौत हो गई जबकि युवती (20) गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे गम्भीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती की कुछ दिन बाद शादी होने वाली है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे

सोमवार की देर शाम गंग नहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रहीमपुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा हुआ शव पड़ा है तथा उसके पास ही एक युवती भी गंभीर हालत में पड़ी है। जिसके सिर के पास गंभीर चोट है सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी मौके पर पहुंचे पुलिस ने गंभीर हालत में उपचार के लिए रुड़की का सिविल अस्पताल में भिजवाया है। वहीं युवक का शव कब्जे में लिया है युवक की पहचान परवेज(30) निवासी किशनपुर जमालपुर है। वह शादीशुदा था। बताया गया है कि वह कपूरी गांव का रहने वाला था। दो साल पहले उसने किशनपुर गांव में मकान बनाया था। वही युवती की पहचान भी किशनपुर जमालपुर निवासी के रूप में हुई है

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *