
हरिद्वार के गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में चल रहे पांच दिवसीय उत्तर मध्य रेलवे के 140 में प्रबंधक विकास कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया इसमें प्रयागराज, झांसी, आगरा, मुरादाबाद और दिल्ली मंडलों से आए रेलवे अधिकारी और कर्मचारीयों ने भागीदारी की। समापन से पूर्व रेलवे के अधिकारी और कर्मचारीयों को देव संस्कृति विश्वविद्यालय का भ्रमण कराया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों शोध और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ नवाचार का अध्ययन किया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में संचालित व्यक्तित्व विकास योग भारतीय संस्कृति जीवन प्रबंधन और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों की भी जानकारी ली।
प्रतिकूलपति डॉक्टर चिन्मय पांडे ने कहा कि आज के समय में प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ नैतिक मूल्य और मानवीय संवेदनाओ का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व विकास का वास्तविक उद्देश्य केवल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना ही नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को भी शामिल करना है। इस दौरान सहायक उप महाप्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता , शिवाजी ,चेतन तनेजा, रवि कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।