हरिद्वार के क्षेत्र श्यामपुर कांगड़ी के हाईवे पर एक बाइक व स्कूटी के बीच हुए भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला को चोट आयी । मौके पर हमारी mh7news चैनल की टीम के सदस्य भी मौजूदे थे। जहां स्कूटी सवार महिला ने सड़क पार करने के लिए बिना इंडीकेटर दिए मोड़ पर स्कूटी को टर्न किया और सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। बाइक की स्पीड कम होने के कारण हादसा ज्यादा गंभीर नहीं हुआ परतुं स्कूटी सवार महिला कुछ दूर तक स्कूटी सहित सड़क पर ही घसीटती चली गई।
जहां मौके पर बाइक सवार युवक व उनकी माता के द्वारा स्कूटी सवार महिला को हाईवे के बीच बने डिवाइडर पर बैठाया गया था कुछ लोगो की मदद से स्कूटी को भी सड़क के किनारे खड़ा करवाया गया।
जानकारी के अनुसार, महिला का नाम रीना शर्मा है जोकि आंगनबाड़ी की एक आशा के रूप में नियुक्त है , हमारे द्वारा उनके परिजनों को सूचित किया गया तथा हमारे निजी वाहन द्वारा उन्हें नजदीकी निजी “नवजीवन अस्पताल “श्यामपुर कांगड़ी तक पहुंचाया परन्तु उस अस्पताल में किसी भी प्रकार की कोई सुविधा उपलब्ध न होने के कारण और महिला मरीज की कंडीशन सीरियस होती देख हमारे द्वारा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां इमरजेंसी ट्रीटमेंट के बाद उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।