उत्तराखंड के बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को नियुक्ति प्रदान किए जाने काे अनुमोदित किया।  मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद बलिदानी जगेंद्र सिंह की पत्नी किरन को समूह ग के पद पर जिलाधिकारी कार्यालय, टिहरी में सेवायोजित किया जाएगा।

वहीं, बलिदानी आदर्श नेगी के भाई अभिषेक नेगी को समूह ग के पद पर अधीक्षण अभियंता, आठवां वृत्त, लोक निर्माण विभाग, नई टिहरी के कार्यालय में नियुक्ति दी जाएगी। राज्य सरकार की ओर से भारतीय सेना और अर्द्धसैनिक बलों में बलिदान हुए उत्तराखंड के स्थायी निवासी सैनिकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सेवायोजित करने की नियमावली निर्धारित है

इसी नियमावली के तहत टिहरी गढ़वाल जिले के इन दो बलिदानियों के आश्रितों को सरकारी सेवा में अवसर मिला है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि बलिदानियों के परिजनों को उचित सम्मान और सहयोग मिल सके। सैनिकों का बलिदान अमूल्य है और उनके परिवारों का सम्मान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *