
मंगलौर (रुड़की) क्षेत्र के मोहल्ला किला में एक घटना सामने आयी है , जिसमे यहाँ एक नवविवाहिता को दहेज़ को मांग पूरी न होने के कारण ससुराल पक्ष ने जहर देकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता की माँ के तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
मंगलौर के पीर गड़ी निवासी सलमा ने पुलिस अध्यक्ष देहात को प्रार्थना पत्र देकर बताया की उसकी पुत्री मुस्कान का निकाह करीब चार महीने पूर्व मोहल्ला किला निवासी आजाद के साथ हुआ था। आरोप है की कुछ समय बाद से ही पति (आजाद) व देवर (आमिर) व (शाहबाज) , सास (सालेहा), ननंद (रुखसार) कम देहज के लिए मुस्कान को प्रताड़ित करने लगे और 2 लाख रुपये नगद व एक बुलेट बाइक की मांग करने लगे। 27 जनवरी को आरोपितों ने मुस्कानं के साथ मारपीट की और मांग पुरी न होने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है की 29 जनवरी को साजिश के तहत मुस्कान को आरोपितों ने जबरन जहर खिला दिया।

हालत बिगड़ने पर मुस्कान ने अपनी माँ को फ़ोन किया जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में मंगलौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेण्टर रेफेर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है व जांच भी शुरू कर दे गयी है ।