हरिद्वार : जगजीतपुर के सिद्धार्थ एन्क्लेव , फुटबॉल ग्राउंड में एक वृद्ध व्यक्ति अपने घर के बहार टहलने निकले थे , तभी पीछे से आकर एक सांड ने उन्हें टक्कर मार दी। वृद्ध व्यक्ति राम किशन सिद्धार्त एन्क्लेव में रहते थे ,जोकि सेवानिर्वृत्त रेलवे कर्मचारी थे। उन्होंने उठने की कोशिश की परन्तु वह ज्यादा घायल होने के कारण खड़े नहीं हो पाये। कुछ समय उपरांत उनका देहांत हो गया। कल से आज तक उस सांड ने ओर भी कई लोगो पर हमला कर दिया है।
पूरी वारदात एक सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुए है। स्थानीय लोगो द्वारा पशु बचाव दल को सुचना दे दी गयी है।