हरिद्वार: पथरी क्षेत्र के बहादरपुर जट में हरिद्वार ब्लू चैरिटेबल केंद्र , जगजीतपुर की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें युवाओ ने बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया। शिविर का शुभारम्भ जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया। शिविर का आयोजन सफल रूप से पूर्ण हुआ।
शिविर के शुभारम्भ में उन्होंने कहा की युवाओं को नशे से दूर रहकर सामाजिक कार्य में लगना चाहिए। तथा एकजुट होकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में समामजिक कार्यो में भाग लेना चाहिए। शिविर में 25 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर के पूर्ण होने तक में अभिषेक चौधरी , धर्मेंद्र सिंह चौहान , नवीन पाल , विवेक सैनी , अक्षय पाल , आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *