हरिद्वार, 11 अप्रैल 2026 :
आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शांति और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए गढ़वाल मंडल आयुक्त के निर्देश पर हरिद्वार जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाए हैं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को वीवीआईपी ड्यूटी पर देहरादून के लिए तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है। इनमें अपर जिलाधिकारी प्रशासन फिंचाराम चौहान, डिप्टी कलेक्टर / विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी आकाश जोशी, उपजिलाधिकारी लक्सर सौरव असवाल, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती कुसुम चौहान एवं उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी नामित अधिकारी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम शुरू होने से लेकर उसके समापन तक देहरादून में तैनात रहेंगे। साथ ही, उन्हें 11 अप्रैल की शाम तक देहरादून जिलाधिकारी के समक्ष अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।

प्रशासनिक स्तर पर इस तरह की सख्ती को देखते हुए माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा और प्रबंधन में किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ी जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!