हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में चल रहे ‘ड्रग फ्री हरिद्वार” अभियान के तहत लगातार चैकिंग की जा रही है , जो लगातार क्षेत्र में गति पकड़ रहा है। चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अवैध चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 2 अप्रैल को पंतजलि फेस-1 अंडरपास, शांतरशाह क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पुलिस ने मुकेश पुत्र कुरड़ी निवासी ग्राम शांतरशाह को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 54.26 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हरिद्वार पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से साफ है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। कोतवाली बहादराबाद पुलिस टीम में 0नि0 करम सिंह चौहान, ⁠कानि. अंकित कुमार व ⁠कानि. अवनेश राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!