हरिद्वार आज शुक्रवार 20 मार्च 2026 को नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है।
🔹 चेकिंग के दौरान दबोचा गया तस्कर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा क्षेत्र में सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 20 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने दुर्गा चौक के पास ऊंचा पुल, ज्वालापुर पर चेकिंग के दौरान आरोपी फरहान उर्फ नन्नू को गिरफ्तार किया।
🔹 मोटरसाइकिल से कर रहा था स्मैक की तस्करी
पुलिस ने आरोपी को उस समय पकड़ा जब वह मोटरसाइकिल से 4.96 ग्राम अवैध स्मैक का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने मौके से मादक पदार्थ के साथ-साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की।
🔹 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा ,इस कार्रवाई में निम्न पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही : उपनिरीक्षक समीत पांडे, कां0 महावीर, कां0 कर्म शामिल रहे।