उत्तराखंड : हरिद्वार यूपी (मुजफ्फरनगर) पुलिस टीम पर हमला_तीनो हमलवारों को किया गिरफ्तार , ज्वालापुर पुलिस ने बचाई जान…

हरिद्वार : ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक धोखाधड़ी आरोपी को छुड़ाने के प्रयास में मुजफ्फरनगर के छपार थाने की टीम पर हमला करने वाले तीन युवको को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार को आरोपी इशांत शर्मा , शिवम् मालिक , अमन निवासी शुभाष नगर ज्वालापुर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार , 3 फरवरी को थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर में तैनात उपनिरीक्षक अनुराग सिंह अपनी टीम के साथ धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी संजय निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर को आवास से गिरफ्तार कर ले जा रहे थ। आरोपी है की इसी दौरान संजय के पुत्र इशांत ने अपनी साथी शिवम् मालिक , अमन , अनिरुद्ध , कुणाल त्यागी व अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर पुलिस टीम का पीछा किया,
आरोपियों ने भूमानन्द अस्पताल के पास स्कॉर्पियो और थार जैसे भारी वाहनों से पुलिस टीम की कार को टक्कर मारी व आरोपी को छुड़ाने का प्रयास कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन करने की नियत से हमला किया , जिस कारण पुलिस वाहन छतिग्रस्त हो गए तथा पुलिसकर्मियों को चोटे आयी।

सुचना पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा अन्य फरार हो गए थे। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया की तीनो आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है व अन्य फरार आरोपियों की तलाश में टीमें दबिश दे रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *