उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में रविवार दिनांक 5 अप्रैल दोपहर एक महिला के पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने की घटना सामने आई है। हादसे के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संवेदनशीलता और मुस्तैदी का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से संचालित “एयर एंबुलेंस सेवा” ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित की। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने बिना देर किए घायल महिला को हेलीकॉप्टर के जरिए हायर सेंटर रेफर किया, जहां उन्हें तुरंत बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकी।
दुर्गम पहाड़ी इलाकों में जहां सड़क मार्ग से समय पर इलाज मिल पाना मुश्किल होता है, वहां इस तरह का “एयर रेस्क्यू” किसी वरदान से कम नहीं है। समय रहते किए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन ने महिला की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की इस त्वरित व मानवीय पहल की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है, साथ ही प्रशासन की सक्रियता को बताया मिसाल। । परिजनों व क्षेत्रवासियो ने मुख्यमंत्री धामी समेत प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!