रविवार रात फ्लाईओवर पर हुए भीषण हादसे में कई वाहनों में आग लग गई थी इस घटना में एक महिला की मौत हो गई थी जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए थे मोतीचूर फ्लाईओवर पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के निर्देश पर जांच टीम गठित कर दी गई है टीम दुर्घटनाओं के कारणों की पड़ताल करने के साथ ही भविष्य में हादसो को रोकने के लिए सुरक्षा सबंधी उपाय भी सुझाएगी गठित जांच टीम में एसडीएम ऋषिकेश, क्षेत्राधिकारी सीओ, एआरटीओ तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी शामिल किये गए है क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल ने बताया की मोतीचूर फ्लाईओवर पर पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है ऐसे में अब दुघटनाओं के वास्तिविक कारणों की जांच कर आवश्यक सुरक्षा उपायों के सुझाव तैयार किये जायेंगे ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *