सहस्त्रधारा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया एक व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई सुचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम ने कड़ी मशक्क्त के बाद शव को खाई से बाहर निकाला

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात सुचना मिली की थाना राजपुर क्षेत्र के आईटी चौकी अंतगर्त सहस्त्रधारा टूरिस्ट प्लेस के पास एक व्यक्ति लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया है घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई टीम ने दुर्गम और खतरनाक परिस्तिथियों के बीच गहन सर्च ऑपरेशन चलाया

कड़ी मेहनत के बाद एसडीआरएफ जवान खाई में गिरे व्यक्ति तक पहुंचने में सफल रहे और उसे बाहर निकाला हालांकि तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी टीम ने शव को सुरक्षित बाहर निकालकर आवश्यक क़ानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौप दिया है फ़िलहाल मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है

By mh7news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!