उत्तराखंड : हरिद्वार बहादराबाद क्षेत्र के सुमन नगर के स्क्रैप गोदाम में देर रात लगी भीषण आग , 3 घंटे में काबू की आग…

हरिद्वार : बहादराबाद क्षेत्र के सुमन नगर स्थित स्क्रैप के गोदाम में देर रात 2 बजे आग लग गयी। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। सुचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचे करीब तीन घंटे की मशक्कत और पांच वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
आज शुक्रवार सुबहे 2 :30 बजे अग्निशमन केंद्र मायापुर , बहादराबाद और सिडकुल को आग लगने की सुचना दी गयी गयी। करीब 3 घंटे के बाद सुबहे 5 बजे आग पर काबू पाया गया। गोदाम मालिक वासिम अहमद ने बताया की , आग से लाखो का नुक्सान हुआ ह।
फफो बीरबल सिंह ने बताया की गोदाम में प्लास्टिक पॉलीथीन कबाड़ जल कर राख हो गया उन्होंने कहा की गोदाम में आग कर्मचारियों
द्वारा आग तापने में की गए लापरवाही के कारण लगी। नुक्सान का आंकलन किया जा रहा है