
हरिद्वार जनपद में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत , हरिद्वार पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर चल रही यह सघन चेकिंग के दौरान बहादराबाद क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके पर आरोपी और उसके कब्जे से 21 किलो 560 ग्राम गांजा बरामद किया है , जो एनडीपीएस एक्ट के तहत वाणिज्यिक श्रेणी में आता है। आरोपी का एक साथी मौके से फरार हो गया , जिसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
बहादराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चला रही है , इसी दौरान नहर पटरी के पास दो संदिग्घ व्यक्ति दिखे , जिनमे से एक पुलिस को देखकर भाग निकला , जबकि दूसरे को घेराबंदी करके पकड़ लिया गया।
पकडे गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम गोविंदा पुत्र कश्मीरा नाथ , निवासी हरिपुर कला (आनन्दोश्रवाश्रम), थाना रायवाला जनपद देहरादून उम्र 30 वर्ष बताई। तथा पूछे जाने पर यह भी बताया की , गांजा उसे उसके साथी सूरज निवासी भानियावाला द्वारा दिया गया था , जिसे क्षेत्र में खपाने की योजना थी।
पुलिस अधिकारी के अनुसार , गांजा बरामद कर क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी और कड़ी दे कड़ी लम्बी सजा व भारी जुर्माना का प्रावधान है दूसरे आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानो पर दबिश दी जा रही है
हरिद्वार पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने यह स्पष्ट सन्देश दिया की जनपद में नशे के कारोबारियों के लिए कोई जगह नहीं है उन्होंने कहा की – “नशे के कारोबारियों की जगह सिर्फ जेल है , युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में धकेलने वालो को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जायेगा “। उन्होंने कहा की ” ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन ” के तहत पुलिस की कार्यवाही इसी तरह जारी रहेगी व जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए सख्त कदम उड़ाए जाते रहेंगे। साथ हे साथ पुलिस ने नागरिको से भी अपील की है की नशे के खिलाफ इस मुहीम में सक्रिय रहे तथा किसे भी तरह की संदिग्घ गतिविधि की सुचना तत्काल पुलिस तक पहुचाये ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके।