हरिद्वार, 2 नवंबर 2026।
जनपद में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिडकुल क्षेत्र स्थित होटल युवराज में छापेमारी की। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) हरिद्वार और सिडकुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर देह व्यापार की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में होटल युवराज में छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर देह व्यापार में संलिप्त पाए जाने पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, पुलिस टीम ने मौके से दो पीड़ित महिलाओं को भी सुरक्षित बरामद किया। इस कार्रवाई के बाद होटल और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है।

संयुक्त पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:
सिडकुल पुलिस टीम से प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला, उपनिरीक्षक राखी रावत, हेड कांस्टेबल राकेश, हेड कांस्टेबल दीपक डबराल, महिला कांस्टेबल शशिबाला व AHTU टीम से उपनिरीक्षक प्रियंका इजराइल, कांस्टेबल जितेंद्र, कांस्टेबल मनीष शामिल रहे ।

पुलिस की इस कार्रवाई को मानव तस्करी और अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ एक अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!