श्यामपुर ,26अक्टूबर । श्यामपुर
धर्मनगरी हरिद्वार में पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। हरिद्वार के प्रसिद्ध आमात्रा रिसोर्ट में आधुनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ किया गया। इस सुविधा के शुरू होने से इलेक्ट्रिक वाहनों से हरिद्वार आने वाले पर्यटकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन गंगा न्यूज़ 24 के संपादक कुलदीप शर्मा एवं आमात्रा रिसोर्ट के जनरल राहुल ठाकुर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर MH7News की ओर से वंदना आर्य और मनोज ठाकुर सहित रिसोर्ट का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखकर उठाया कदम
रिसोर्ट प्रबंधन के अनुसार, यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यहां आधुनिक EV चार्जिंग सुविधा शुरू की गई है। इससे इलेक्ट्रिक वाहन से आने वाले पर्यटकों को अपने वाहन की चार्जिंग के लिए बाहर भटकने की परेशानी से राहत मिल सकती है। यह पहल पर्यटन सुविधाओं को आधुनिक बनाने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी देती है।

ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में पहल
चार्जिंग स्टेशन के शुभारंभ के दौरान रिसोर्ट के स्टाफ और शेफ टीम ने तालियों के साथ इस नई पहल का स्वागत किया। कार्यक्रम में स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और भविष्य के टिकाऊ पर्यटन की दिशा में ऐसे प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया गया।

इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ता इस्तेमाल पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ऐसे में पर्यटन स्थलों पर चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है।

आमात्रा रिसोर्ट की यह पहल हरिद्वार में आधुनिक पर्यटन सुविधाओं और हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!