कोतवाली मंगलौर, 26 जून।
हरिद्वार पुलिस महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलौर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में कोतवाली मंगलौर में बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक मंगलौर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया।

गठित पुलिस टीम ने लगातार दबिश और प्रयासों के बाद आरोपी शिब्बू उर्फ शिवकुमार पुत्र जोगेन्द्र निवासी ग्राम नाथूखेड़ी, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक नीलम, कांस्टेबल जफर एवं होमगार्ड सुमित शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!