🔹मौके पर गौकशी करते 02 अरोपी गिरफ्तार,
🔹120 किलो गौमांस और गौकशी के उपकरण बरामद,
🔹04 आरोपी मौके से हुए
फरार

चार आरोपी मौके से फरार

पिरान कलियर, 26 जून।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौकशी और पशुओं के अवैध कटान पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।

पुलिस के अनुसार, गुरूवार, दिनांक 25 जून 2026 की शाम कलियर थाना पुलिस नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जवांईखेड़ा गांव स्थित एक मकान की छत पर बने कमरे में गौकशी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और कमरे को चारों ओर से घेर लिया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि दो व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कमरे से करीब 120 किलोग्राम गौमांस तथा गौकशी में प्रयुक्त एक चापड़, दो छोटी कुल्हाड़ियां और एक लकड़ी का गुटका बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहीद कुरैशी (उम्र 50 वर्ष) पुत्र मंजूर, निवासी जवांईखेड़ा, कोतवाली पिरान कलियर, हरिद्वार, तथा शानू कुरैशी (उम्र 30 वर्ष) पुत्र फतेह मोहम्मद, निवासी तेलियान मस्जिद के पास, पिरान कलियर, हरिद्वार के रूप में हुई।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि, आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी गौकशी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी
कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने बताया कि फरार चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है की जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा तथा दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

बरामदगी सामग्री :
पुलिस ने मौके से करीब 120 किलोग्राम गौमांस, 01 चापड़, 02 छोटी कुल्हाड़ियां व 01 लकड़ी का गुटका बरामद किया गया।

कलियर पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली कलियर पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुन्दन सिंह, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल नीरज राणा, होमगार्ड अंकित कुमार व होमगार्ड ललित कुमार शामिल रहे।

एसएसपी हरिद्वार ने साफ़ सन्देश दिया है की – जनपद में गौकशी, अवैध कटान और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और गौकशी करने वाले गुनाहगारो को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!