हरिद्वार, 24 जून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात सेक्टर-3 बीएचईएल गैस गोदाम के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार सवार कार्तिक कुमार (19 वर्ष) के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का देशी तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी द्वारा इस्तेमाल की जा रही ऑल्टो कार (UK 08 AW 6408) को भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान, कार्तिक कुमार पुत्र लाल बहादुर सिंह, निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी, थाना रानीपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है।

बरामदगी :
एक देशी तमंचा .315 बोर
एक जिंदा कारतूस
ऑल्टो कार UK 08 AW 6408 (सीज)

कार्रवाई करने वाली कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल थापा,कांस्टेबल अमित राणा,कांस्टेबल नरेंद्र राणा शामिल रहे।

रानीपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!