ड्राइवर का दावा- बोलेरो में आए लोग साथ ले गए, पुलिस अभी नहीं खोल रही पूरे मामले के पत्ते।
हरिद्वार/डालनवाला ,14 जून । ब्रैकिंग न्यूज़
उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े विवादों के बीच भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर को रविवार देर शाम उनके क्षेत्र (बुग्गावाला) से देहरादून डालनवाला पुलिस अपने साथ ले गई। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल देखी जा रही है।
पूर्व विधायक के चालक शिवकुमार के अनुसार, शाम के समय कुछ लोग कुटिया पर पहुंचे और सुरेश राठौर को घेरकर एक बोलेरो वाहन में अपने साथ ले गए। चालक का कहना है कि उन्हें यह जानकारी नहीं दी गई कि राठौर को कहां ले जाया गया है और उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में भी कोई स्पष्ट सूचना नहीं है। परन्तु चलाक ने सही से पुलिस कर्मियों के बारे में न बताकर लोगो के बीच भ्रम की स्थिती उत्पन की।
सूत्रों के मुताबिक देहरादून डालनवाला पुलिस की एक टीम बुग्गावाला पहुंची थी और पूर्व विधायक को हिरासत में लेकर अपने साथ गई। मामला अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद सामने आए उन विवादों से जुड़ा बताया जा रहा है, जिनमें अभिनेत्री उर्मिला सनावर द्वारा कई राजनीतिक व्यक्तियों के नामों को लेकर सवाल उठाए गए थे।
उधर, पुलिस अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी देने से फिलहाल परहेज किया है। हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से यह संकेत दिया गया है कि मामले में जल्द स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
पूर्व विधायक को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आने के बाद समर्थकों और स्थानीय लोगों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की नजर पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और आगे आने वाले बयान पर टिकी हुई है।