अटूट आस्था, बेहतर प्रबंधन और श्रद्धालुओं के उत्साह ने केदारनाथ यात्रा को बनाया ऐतिहासिक।

रुद्रप्रयाग,31 मई 2026।
उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की आस्था ने नया इतिहास रच दिया है। यात्रा शुरू होने के बाद मात्र 39 दिनों में 10 लाख श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं, जिससे पिछले वर्षों के रिकॉर्ड पीछे छूट गए हैं।

चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव केदारनाथ धाम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बावजूद प्रशासन द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं, सुगम यातायात, स्वास्थ्य सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधन और यात्रा मार्ग पर किए गए व्यापक इंतजामों के चलते यात्रा लगातार सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा केदार के प्रति अटूट आस्था और दिव्य वातावरण उन्हें बार-बार धाम की ओर खींच लाता है। वहीं प्रशासन और संबंधित विभागों की सतत निगरानी एवं समन्वय ने यात्रा को और अधिक व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाया है।

10 लाख श्रद्धालुओं के आंकड़े को पार करना न केवल केदारनाथ यात्रा की लोकप्रियता का प्रमाण है, बल्कि यह उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन के बढ़ते महत्व को भी दर्शाता है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!