खानपुर,15 मई 2026 ।

हरिद्वार पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना खानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 14 मई 2026 को आरोपियों के घरों पर दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में नाथीराम पुत्र धनीराम निवासी ग्राम मोहनावाला थाना खानपुर शामिल है, जो दण्ड वाद संख्या 29/2025 में आबकारी अधिनियम के तहत वांछित चल रहा था। दूसरा वारंटी विनोद कुमार पुत्र रामसहाय निवासी ग्राम लक्सरी थाना लक्सर है, जो वाद संख्या 163/2025 में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के तहत फरार चल रहा था।

कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह, अपर उपनिरीक्षक बिजेन्द्र सिंह और हेड कांस्टेबल अक्षय कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!