ज्वालापुर,15 मई 2026 ।
हरिद्वार पुलिस के ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को मोहल्ला कड़च्छ क्षेत्र में दो व्यक्तियों के बीच आपसी विवाद की सूचना पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों व्यक्ति लगातार उग्र होते गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार पुत्र नाथीराम एवं रोहित पुत्र राम कुमार निवासी डोगरिला बस्ती, मोहल्ला कड़च्छ, ज्वालापुर को हिरासत में लेकर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय, चौकी प्रभारी रेल ज्वालापुर, कांस्टेबल महावीर और कांस्टेबल राजपाल शामिल रहे।