देहरादून/रामनगर | 25 अप्रैल 2026
उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। करीब दो लाख विद्यार्थियों का लंबा इंतजार आज खत्म हो गया। परिणाम शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में जारी किए गए।

इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर सफलता दर के साथ-साथ छात्राओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। बेटियों ने एक बार फिर बाजी मारते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

हाईस्कूल (10वीं) का रिजल्ट
हाईस्कूल परीक्षा में कुल 1,12,266 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 1,08,983 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 1,00,373 छात्र सफल घोषित किए गए। कुल पास प्रतिशत 92.10% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.33% अधिक है।
बालकों का पास प्रतिशत 88.03% जबकि बालिकाओं का 96.07% दर्ज किया गया।

10वीं के टॉपर्स
पहला स्थान – अक्षत गोपाल, एम.पी. हिंदू इंटर कॉलेज, रामनगर
491/500 अंक (98.20%)
दूसरा स्थान – इशांत कोठारी (उत्तरकाशी) एवं भूमिका पंत (नैनीताल)
490/500 अंक (98%)
तीसरा स्थान – योगेश जोशी, बागेश्वर
489/500 अंक (97.80%)

इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट
इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 1,02,986 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 1,00,452 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 85,499 छात्र सफल घोषित किए गए। कुल पास प्रतिशत 85.11% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.88% बेहतर है।
बालकों का पास प्रतिशत 81.93% और बालिकाओं का 88.09% रहा।

12वीं के टॉपर्स
संयुक्त प्रथम स्थान – गीतिका पंत (बागेश्वर) एवं सुशीला मेहंदीरत्ता (ऊधमसिंह नगर)
490/500 अंक (98%)
दूसरा स्थान – आर्यन, ऋषिकेश
489/500 अंक (97.80%)
तीसरा स्थान – वंशिका, हरिद्वार
485/500 अंक (97%)
बागेश्वर जिला रहा अव्वल
जनपदवार प्रदर्शन में बागेश्वर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों स्तरों पर पहला स्थान हासिल किया।
हाईस्कूल – 96.98%
इंटरमीडिएट – 94.81%

ऐसे देखें रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker पर देख सकते हैं।
“Board Exam 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें
अपना रोल नंबर दर्ज करें
रिजल्ट देखें, डाउनलोड करें या प्रिंट निकालें

शिक्षा मंत्री ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है और छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
इस वर्ष का बोर्ड परिणाम बेहतर सफलता दर, छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन और जिलों की प्रतिस्पर्धा के लिए याद रखा जाएगा। रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!