नैनीताल, 23 अप्रैल 2026 ।
ज्यूली गांव में हुई दर्दनाक घटना ने एक बार फिर इंसान और वन्यजीव संघर्ष को सुर्खियों में ला दिया है। घास लेने गई महिला की जान जाने के बाद पूरे इलाके में डर, गुस्सा और दहशत का माहौल बना हुआ है।

इसी बीच पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल-उधम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए तुरंत एक्शन लिया है।
उन्होंने वन विभाग के मुखिया, डीएफओ और जिलाधिकारी से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली और सख्त निर्देश जारी किए।

सांसद अजय भट्ट ने साफ कहा कि क्षेत्र को आदमखोर जानवर के आतंक से मुक्त कराना प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने पिंजरा लगाने, गश्त बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर आदमखोर को मारने तक के निर्देश दिए हैं।

बताया गया है कि वन विभाग ने भी इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से भी बातचीत कर सांसद ने प्रशासनिक स्तर पर तेजी लाने को कहा गया है।

50 वर्षीय दीपा पांडे की मौत के बाद पूरे इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीण अब जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि आगे किसी और को अपनी जान न गंवानी पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!