देहरादून , 21 अप्रैल 2026 ।
उत्तराखंड पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। इस बार राजधानी देहरादून से अहम फेरबदल की खबर सामने आई है, जहां एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने देर शाम निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के व्यापक स्तर पर ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं।
देर शाम जारी हुए , इन आदेशों के तहत विभिन्न थानों और शाखाओं में लंबे समय से तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस कदम को प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और पुलिसिंग में नई ऊर्जा लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल कार्यक्षमता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। नए तैनाती स्थलों पर अधिकारी जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।
देखें ट्रांसफर लिस्ट:

