हरिद्वार, 17 अप्रैल 2026 :
कल शुक्रवार हरिद्वार में आगामी चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने संयुक्त रूप से सीमावर्ती नारसन बॉर्डर पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर अधीनस्थ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जाएं।

प्रशासन का कहना है कि यात्रा के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!