हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर ने अलग-अलग टीमों का गठन कर वांछित और शातिर अपराधियों की धरपकड़ शुरू की।

मामला तब सामने आया जब वादी वसीर अहमद ने 25 नवंबर 2025 को ई-एफआईआर के माध्यम से अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद से पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

करीब 6 महीने की मेहनत के बाद पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत आरोपी शहबान उर्फ भाटू पुत्र अब्दुल्ला, निवासी मलकपुरा, कोतवाली मंगलौर, जिला हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है और ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्यवाही में पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नितिन विष्ट, कांस्टेबल विनोद, कांस्टेबल मोहन पंवारशामिल अधिकारी शामिल रहे।

हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!